Surya Samachar
add image

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे कांगड़ा, यह देंगे बड़ी सौगात

news-details

देहरा: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज देहरा के अंतर्गत आने बाली उप-तहसील हरिपुर में एचआरटीसी के नये बस स्टैंड का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम मे बड़ा बदलाव किया गया है। 
 
पहले यहां होना था कार्यक्रम

पहले कार्यक्रम स्थल देहरा के खबली ग्राउंड में रखा गया था। लेकीन मौसम खराब होने की वजह से कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। पहले मुख्यमंत्री ने हरीपुर में उद्धघाटन कार्यक्रम के बाद खबली ग्राउंड में जनसभा करनी थी। लेकीन अब कार्यक्रम हरीपुर में ही होने वाला है। जिससे हरीपुर की जनता गदगद हो गई है।
 
सीएम पहुंचे कांगड़ा

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे दिल्ली से एसएसबी सपड़ी में हेलीकॉप्टर से आने बाले थे लेकिन मौसम की खराबी के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर पहले सुक्खू कांगड़ा पहुंचे हैं।
 
मकलोडगंज को मिलने बाली है सुविधा

साथ 300 कारें खड़ी की जा सकती हैं। पर्यटकों व चालकों के लिए सभी तीनों फ्लोर पर अत्याधुनिक टायलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही चालकों के लिए रेस्ट रूम भी बनाए गए हैं इसके साथ-साथ यहां बेहतरीन शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया गया है, जिसमें 26 दुकानें होंगी।

You can share this post!