Surya Samachar
add image

आ गई गर्मी, परेशान करेंगी घमौरियां, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

news-details

नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को खत्म हुए अब हफ्तों बीत चुके हैं। फरवरी के महीना भी खत्म होने पर है और गर्मी दस्तक दे चुकी है। गर्मी का महीना शुरू होते ही घमौरियों से हर कोई परेशान नजर आता है। गर्मी की चिलचिलाती धूप में हमारे शरीर पर घमौरियां हो जाती हैं। जिससे त्वचा में छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं, और शरीर में बहुत खुजली होती है। आज हम आपकों बताएंगे कि गर्मीयों के दिन में ही ऐसा क्यों होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

घमौरियां का क्या है कारण
गर्मी के दिनों में आसमान में सूरज आग की तरह बरसता है। तापमान बढ़ने से ज्यादा गर्मी के कारण हमारे शरीर में बहुत पसीना भी होता है। इसी दौरान हमारी बॉडी के गर्दन,पीठ, हाथ और अन्य हिस्सों पर घमौरियां हो जाती है। इसका मुख्य कारण पसीने की ग्रंथियों में रुकावट को माना जाता है।मेडिकल की भाषा में इसे मिलियारिया के नाम से जाना जाता है।
 
घमौरी दूर करने के घरेलू नुस्खे
घमौरी को ठीक करने के लिए हम कई सारे पाउडर और क्रीम का उपयोग करते हैं। उससे हमें फायदा भी पहुंचता है, लेकिन कभी-कभी बहुत ज्याद घमौरियां होने के कारण इसमें थोड़ा समय भी लगता है। इनके अलावा कुछ कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप घमौरियों को ठीक करते हैं।
 
एलोवेरा पहुंचाएगा राहत
 
शरीर की त्वचा के लिए एलोवेरा बेहत फायदेमंद माना जाता है। ब्यूटि के बहुत सारे प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। घमौरियों पर इसे लगाने से ये बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं। इसे घमौरियों वाली जगह पर लगभग आधे घंटे लगाकर छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को पानी से अच्छे से धो लें।
 
चंदन का करें इस्तेमाल
 
घमौरियों को ठीक करने के लिए चंदन का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। चंदन की तहसील ठंडी होती है जिसे घमौरियों पर लगाने से त्वचा पर आराम मिलता है। चंदन में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं जो घमौरी कम करने के लिए कारगर साबित होती है। चंदन को पीसकर इसके पाउडर को त्वचा पर लगातर आप अपनी घमौरियां खत्म कर सकते हैं।
 
मुल्तानी मिट्टी
 
मुल्तानी मिट्टी शरीर के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल्स गुण मौजूद होते हैं। जो गर्मी के कारण होने वाले हीट रैश को कम करते हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी फंगस, बैक्टीरिया, वायरस को भी शऱीर में पनपने से रोकने में बहुत कारगर साबित होता है। इसका लेप बनाकर घमौरियों पर लगाने से जल्द आराम मिलता है और खुजली भी खत्म हो जाती है।
 
दही का करे इस्तेमाल-
 
दही का इस्तेमाल खाने के अलावा इसका उपयोग अन्य चीजों के लिए भी किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण विघमान होते हैं। इसे घमौरियां वाले हिस्सें पर लगाने से ठंडक मिलती है और खुजली भी दूर हो जाती है।
 
 

You can share this post!