Surya Samachar
add image

हिमाचल के अटल टनल रोहतांग में भारी बर्फबारी, टूरिस्ट को जारी की गई चेतावनी

news-details

काजल सिंह

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बर्फबारी का दौर चल रहा है। लगातार बारिश और मौसम खराब होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। बर्फ होने के कारण अटल टनल पर कई किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को रोहतांग पास पर जाने की रोक लगाई है। 
 
मार्च में फिर बदली मौसम ने करवट

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी बर्फ के फाहे गिरे। बर्फबारी के कारण  टूरिस्ट की आवाजाही को रोकना पड़ा। लगभग एक घंटे तक टूरिस्ट को सिर्फ फोर वाई फोर वाहनों में ही जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, मौसम खुलने के बाद  टूरिस्ट की सभी वाहनों को अटल टनल के आर-पार हो सकते है। प्रशासन ने मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।
 
टनल के दोनों तरफ जारी है बर्फ़बारी

अटल टनल के दोनों तरफ़ भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। हरोली के पास मौसम खराब होने के कारण पहाड़ो के छोटे-छोटे पत्थरों को गिरने के कारण पांगी मार्ग बंद हो गया है। वहीं मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू की ओर करीब 1907 वाहनों की आवाजाही हुई। अटल टनल के उत्तरी व दक्षिणी ओर में भी हल्की बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर फिसलन होने से वाहनों को वापस भेजा गया। इसी बीच, करीब 150 से अधिक वाहन को दक्षिणी छोर पर फिसलन होने के कारण अटल टनल के अंदर फंस गए है और टनल के अंदर  लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
 
ऊँचे इलाकों में हो रही है बर्फ़बारी

लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबार हुआ। वही साउथ पोर्टल में भी बर्फ गिरनी शुरू हुई। प्रशासन ने मनाली के दारचा मार्ग पर टूरिस्ट समेत अन्य वाहनों की आवाजाही को बंद करवाई इस मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे तक सिर्फ स्थानीय लोगों के सभी प्रकार के वाहन और टूरिस्ट के फोर बाई फोर वाहन ही चल सके। इसके बाद मौसम खुला तो टूरिस्ट के आम वाहनों को भी बहाल कर दिया गया।
 
जारी हो चूका है अलर्ट

जिला में गुरुवार देररात से ही बारिश होना शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी दिनभर रिमझिम बारिश होती रही जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई है। लाहौल-स्पीति पुलिस और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सभी वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर रवाना किया।
 
पुलिस अधीक्षक ने दी यह जानकारी

पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले का मौसम भी खराब हो सकता है। ऐसे में मनाली-केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्रा करना बंद करें।  राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर और सोलन जिलों में दिन में बारिश हुई। मंडी के जोगिंद्रनगर में बारिश के कारण एक ट्रक धंसने के कारण, शिमला रूट के यातायात को भी कुछ देर के लिए रोका गए।
 
मैदानी इलाकों में हो रही है बारिश

हिमाचल के सिरमौर, बिलासपुर और ऊना जिलों में बारिश नहीं हुई। वही कांगड़ा में मैदानी इलाकों में बारिश के कारण फसलों को राहत मिली है। जिला में गुरुवार देररात से ही बारिश होना शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी दिनभर रिमझिम बारिश होती रही जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई है।

You can share this post!