Surya Samachar
add image

जिन्होंने बढ़ाया विश्व में भारत का मान, भारतीय मूल की कल्पना चावला की आज 61वीं जंयती

news-details

काजल सिंह
 
नई दिल्ली: कल्पना चावला एक बार नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष की सैर की है। उनका जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम बनारसी लाल चावला और माता का नाम संजयोती चावला था। 
 
प्यार का नाम था मोंटू

घर में सब उन्हों प्यार से मोंटू कहते थे। कल्पना चावला के मां-बाप उन्हें टीचर या डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन महज 8वीं कक्षा में ही उन्होंने एस्ट्रोनॉट बनने की ठान ली थी। कल्पना की शुरुआती पढ़ाई करनाल के टैगेर बाल निकेतन में हुई। उन्होंने बैचलर की पढ़ाई पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग से हासिल की।
 
अमेरिका में भी की पढ़ाई

1984 में टेक्सास यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर किया और फिर से 1986 में इसी सब्जेक्ट में दूसरी पीजी कोर्स किया। इसके बाद कल्पना ने 1988 में कोलोराडो बोल्डर से पीएचडी की डिग्री हासिल की। 1988 में ही के लिए काम करना शुरु कर दिया था। वर्टिकल/शॅार्ट टेकऑफ और लैंडिंग कॉन्सेप्ट पर कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनामिक्स (CFD) रिसर्च किया।
 
नासा में किया गया शामिल

कल्पना को मार्च 1995 में नासा के अन्तरिक्ष यात्री कोर टीम में शामिल किया गया और उन्हें 1996 में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुना गया था। 19 नवबंर 1997 उन्होंने अंतरिक्ष की प्रथम उड़ान STS-87 कोलंबिया शटल से संपन्न की। इसकी अवधि 376 घंटे से अधिक बिताए। 5 दिसंबर 1997 को वह सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई थी। लेकिन कल्पना चावला दोबारा धरती पर नहीं लौट पाईं थी। 
 
16 जनवरी 2003 को भरी थी उड़ान

16 जनवरी 2003 को उन्होंने दूसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कल्पना चावला के लिए ये दूसरी और आखिरी उड़ान थी। 1 फरवरी 2003 को वापस लौटते समय कल्पना की स्पेस यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में उनके साथ सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी। कल्पना की शादी फ्रांस के जॉन पीयर से हुई थी, जोकि एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे।
 
कल्पना को दौड़ना था पसंद  

कल्पना चावला एक एस्ट्रोनॉट होने के साथ वो बहुत क्रिेरटिव भी थीं उन्हें कविता, नृत्य, साइकिल चलाना और दौड़ना भी पसंद था। कल्पना ने न सिर्फ अंतरिक्ष की दुनिया में उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि तमाम छात्र-छात्राओं को सपनों को जीना सिखाया। मीडिया एक रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना चावला का पाकिस्तान से भी गहरा नाता है। उनका परिवार पहले पाकिस्तान के शेखपुरा में रहता था और बंटवारे के वक्त हरियाणा के करनाल में आकर बसा था।

You can share this post!