
अगर खेतीबाड़ी से कमाना चाहते हैं पैसे तो करिये इस पौधे की खेती...

शिमला: खेतीबाड़ी करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप ने अपनी जमीन पर कुछ भी नहीं बीजा है तो आपको एक पौधा बताएँगे जिसका तेल 20 हजार रूपए लीटर बिकता है। इस पोधे का प्रयोग दवाई बनाने में भी किया जाता है।
जिरेनियम होता है लाभदायक
जिरेनियम तेल का इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता है। इसके तेल का इस्तेमाल करने से अल्जाइमर, तंत्रिका विकृति और विकारों की समस्या को कम करता है। इसके साथ ही मुंहासों, सूजन और एक्जिमा जैसी स्थिति में भी इसका इस्तेमाल लाभकारी बताया जाता है। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करता है। इसके साथ ही मांसपेशिया और त्वचा, बाल और दांतों को होने वाले नुकसान में भी इसका प्रयोग गुणकारी माना गया है।
इस मौसम में होती है खेती
इसकी खेती के लिए हर तरह की जलवायु अच्छी मानी जाती है। लेकिन कम नमी वाली हल्की जलवायु इसकी अच्छी पैदावार के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। जिरेनियम के पौधे को आप केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान से खरीद कर अपने खेतों में लगा सकते हैं। इसे किसी भी परिस्थिति में उगाया जा सकता है। इसकी खेती कर किसान कम पैसे में आसानी से अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं।
इतना आता है खेती के लिए खर्च
जिरेनियम की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपये का खर्च आता है। इसका तेल काफी महंगा बिकता है। बाजार में करीब 20,000 रुपये प्रति लीटर तक बिक जाता है। इसके पौधे 4 से 5 साल तक उत्पादन देते हैं। ऐसे में हर साल लाखों रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं, कासगंज, संभल जैसे कई जिले किसान इसकी खेती कर रहे हैं।