
IPL 2023:धोनी का नया अंदाज, चेपॉक स्टेडियम में कुर्सी पॉलिश करते दिखें

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का बिगुल 31 मार्च से बजने वाला है। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई है। इसी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्रैक्टिस करने के लिए चेपॉक स्टेडियम में पहुंच चुकी है। इस स्टेडियम की सजवाट भी की जा रही है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद चेपॉक को सजाने में लगे हुए हैं।
आईपीएल का खुमार अब बस चंद दिनों में क्रिकेट के फैंस पर चढ़ने वाला है। उद्घाटन मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की जादुई कप्तानी, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं माही भी अपने फैंस के लिए चेपॉक स्टेडियम को सजावट कर रहे हैं।
माही ने कुर्सियों को किया पॉलिश
धोनी अपने खेल के अलावा खास अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर स्टेडियम में अपने साथियों के साथ मौज-मस्ती करते हैं। मैदान के बाहर भी माही कुछ न कुछ क्रिएटिव करते रहते हैं। वो अपने बेहद सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही कुछ माही ने इस बार भी किया है, जो फैंस को काफी पंसद आ रहा है। धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं। माही ने रंगाई करते हुए हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है। पूरी तरह से यलो हो गया।
धोनी फिर बनाएगें चेन्नई को चैंपियन
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चार बार सीएसके को आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है। हालांकि उसके लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था। टीम सुपर-4 में भी नहीं पहुंच सकी थी। 2019 के बाद पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। एक बार फिर धोनी अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे।