Surya Samachar
add image

इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस के आ रहे हैं देश में मामले, इतनी है मरीजों की संख्या

news-details

नई दिल्ली: इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस ने देश में हड़कंप मचा दिया है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। इस वायरस से देश में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू और H3N2 के कुल 352 मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में बढ़ रही है संख्या

महाराष्ट्र में इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इनमें अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक युवक पिछले हफ्ते अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए अलीबाग गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि H3N2वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

लगातार हो रही है सैम्पलिंग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि लैब में टेस्ट किए गए इंफ्लूएंजा सैंपल्स में से लगभग 79% में H3N2 वायरस पाया गया है। इसके बाद 14%सैंपल्स में इंफ्लूएंजा बी विक्टोरिया वायरस पाया गया है और 7% में इंफ्यूएंजा ए H1N1 वायरस पाया गया है। H1N1 को आम भाषा में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है।

यहाँ है ज्यादा खतरा

दिल्ली के LNJP अस्पताल में 20बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां नए केस को देखते हुए बेड और डॉक्टरों की सुविधा बढ़ाई जा रही है।पुडुचेरी में एहतियात के तौर पर सभी स्कूल 16से 26मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

You can share this post!