Surya Samachar
add image

"रमाबाई अंबेडकर" के पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, भीमराव अंबेडकर के लिए थी प्रेरणा का स्रोत

news-details

नई दिल्ली: भीमराव अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने ट्विटर के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सृजन, संघर्ष और सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक, माता रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनके विराट त्यागमय जीवन से देश और समाज के पुनर्निर्माण हेतु अदम्य साहस मिलता है। बता दें कि रमाबाई कोई साधारण महिला नहीं बल्कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।
 
रमाबाई का जन्म 7 फऱवरी 1898 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के वानंद गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता भीकु धोत्रे थे और माता का नाम रुक्मिणी था। रमाबाई अपनी तीन बहनों और एक भाई शंकर के साथ अपने गांव में ही रहती थी। उनके पिता हरनाई बंदर और दाभोल बंदरगाह से मछलियां लाकर बाज़ार में बेचा करते थे। मछलियां बेचकर ही रमाबाई के पिता अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 
 
रमाबाई जब वह छोटी थी तब उनकीमाँ की मृत्यु हो गई। और उनके गुजरने के कुछ साल बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया।पिता की मृत्यु हो जाने के बाद, उनकेचाचा वलंगकर और गोविंदपुरकर ने बॉम्बे के बायकुला बाजार में रखकर रमाबाई और उनके भाई बहनों को पाला। भीमराव अंबेडकर और रममाबाई की कहानी तब शुरु हुई जब साल 1906 में मुंबई के बायकुला के सब्जी बाजार मेंदोनों एक दूसरे से मिले।
 
इस दौरान रमाबाई महज 8 साल की थी और भीमराव अंबेडकर की उम्र कुछ ज्यादा नहीं सिर्फ 15 साल थी। इस दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला किया और एक बहुत ही साधारण समारोह में इन्होंने शादी कर ली।रमाबाई अंबेडकर अपने पति भीमराव अंबेडकर के पीछे साए की तरह रहीं। अंबेडकर उन्हें अपना प्रेरणा को स्रोत मानते थे। वह उन्हें रामूकहकर बुलाते थे जबकि वह उन्हें साहेब कहती थीं।
 
 
बाबा अंबेडकर और रमाबाई के पांच बच्चे थे - यशवंत , गंगाधर, रमेश, इंदु (बेटी) और राजरत्न। यशवंत (1912-1977) के अलावा, अन्य चार की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। वहीं, लंबे समय से बीमार चल रहीरमाबाई ने27 मई 1935 को हिंदू कॉलोनी, दादर , बॉम्बे के राजगृह में अपनी आखिरी सांस ली। उस दौरान अंबेडकर से उनकी शादी को 29 साल हो गए थे। बता दें कि रमाबाई पर कई फिल्में भी बनी है।
 
 
 

You can share this post!