
भाजपा का शक्ति केंद्र संगम हुआ शुरू, समापन पर नड्डा करेंगे शिरकत

पानीपत: हरियाणा में चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है। हरियाणा मे भाजपा का शक्ति केंद्र संगम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद भाजपा की पहली बड़ी बैठक शनिवार को सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पट्टीकल्याणा में होगी।
14 जिलों से आएंगे कार्यकर्त्ता
बैठक में छह लोकसभा क्षेत्रों के 14 जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इसका नाम भी शक्ति केंद्र संगम रखा गया है। इसमें करीब चार हजार कार्यकर्ता के पहुंचने की संभावना है।
ओमप्रकाश धनखड़ भी होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को केंद्र पर पहुंचकर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार को गांव पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित करीब चार हजार कार्यकर्ता शामिल होगें।
चुनाव की तैयारी शुरू
धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने वर्ष-2024 में होने वाले विस और लोस चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में छह लोकसभा के 14 जिलों से 2715 शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित उनके मंडलाध्यक्ष, महामंत्री, पालक सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले करीब चार लाख पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा गया है।