
Uttarakhand: अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर, यहां बसे हैं 800 से ज्यादा परिवार, चरणबद्ध तरीके से होंगे ध्वस्त

Uttarakhand Vikasnagar: उत्तराखंड में अवैध कब्जों को लेकर धामी सरकारएक्शन में हैं। सरकार ने अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विकासनगर के शक्तिनहर किनारे अवैध कब्जों का ध्वस्तीकरण चरणबद्ध तरीके से होगा। रविवार को जल विद्युत निगम ने शक्ति नहर किनारे अवैध रूप से बसे व्यक्तियों को हटाने का काम शुरू कर दिया।यहां पर 800 से ज्यादा परिवार बसे हैं।
अवैध कब्जों पर बसे 800 से ज्यादा परिवार
बता दे कि, यह कार्रवाई अवैध कब्जों पर हो रही है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रथम चरण में टकरानी क्षेत्र में अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से करीब 800 से 900 परिवार बसे हुए हैं।
चरणबद्ध तरीके से होगा ध्वस्तीकरण
जानकारी के लिए बता दे कि, कार्रवाई से पहले जल विद्युत निगम प्रशासन ने नोटिस दिया था। 48 अवैध कब्जेधारियों को 24 घंटे में जमीन खाली करने को कहा था लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद कोई जमीन को खाली नहीं किया गया। जिसके बाद ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में डाकपत्थर से ढालीपुर तक अवैध कब्जे हटवाए जाएंगें। निगम, पुलिस और प्रशासन ने कब्जे हटाने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर ली थी।
बता दे कि, कुछ कब्जेधारियों ने खुद ही जमीन खाली कर दी है, लेकिन अनेक परिवार अभी भी जमे हुए हैं, जबकि निगम प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि निगम जो भी निर्माण तुड़वाएगा, उसमें आने वाले खर्च को अवैध कब्जाधारी से ही वसूल किया जाएगा। जिसके बाद भी कब्जाधारी हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और परिवार के साथ वहीं जमे हुए हैं।