
Australian Open 2023 : फाइनल में हार के बाद फफक फफक कर रो पड़ी सानिया, ग्रैंड स्लैम करियर को कहा अलविदा

Australian Open 2023: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के फाइनल मुकाबले में हार गई। ब्रिटेन की नील स्कूप्स्की (Neil Skupski) और अमेरिका (America) की देसीरा क्रॉज्जिक की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराकर भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में ब्राजील की जोड़ी स्टेफनी (Stephanie) और मतोस ने भारतीय जोड़ी को हराया।
फूट-फूटकर रोई सानिया
बता दे कि, फाइनल में मिली हार के बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Tenis Star Sania Mirza) अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। मुकाबला खत्म होने के बाद रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने माइक संभालते हुए सानिया मिर्जा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि किस तरह सानिया ने अपने खेल से ढेरों युवाओं को प्रेरित किया।
इस दौरान जब कैमरा सानिया की ओर मूव किया तो उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। इसके बाद जब सानिया ने खुद माइक संभाला तो वह बोल नहीं पा रही थीं। लगातार उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। उन्होंने खुद को संभालते हुए कुछ बोलना चाहा, लेकिन नहीं बोल सकीं।
ग्रैंड स्लैम करियर को कहा...अलविदा
बाद में उन्होंने ब्राजीलियन जोड़ी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, मेरा प्रोफेशनल करियर मेलबर्न में 2005ही शुरू हुआ था। ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहने के लिए इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती थी। (रोने लगतीं हैं) माफी चाहूंगी।
उन्होंने आगे कहा, यहां जब सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेली थी तो 18वर्ष की थी। 18वर्ष पहले कैरोलिना के खिलाफ खेली। यहां खेलना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही। यह मेरे लिए मेरे घर जैसा है। इसे शानदार बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।
बता दें कि सानिया ने भारत के लिए 6 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं।