Surya Samachar
add image

PM Modi In Sydney: भारतीय प्रवासियों को पीएम ने किया संबोधित, बोले- ‘भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी, पूरी दुनिया एक परिवार’

news-details

PM Modi In Sydney: मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सिडनी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। कुडोस बैंक एरिना में 20 हजार प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी (India Mother of Democracy) है। भारत के लिए पूरी दुनिया एक परिवार के समान है। भारत-ऑस्ट्रेलिया (India Australia) का रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका हुआ है।

सम्मान और विश्वास पर टिका रिश्ता- पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पिछले दौरे 2014 को याद किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय PM के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक समय था जब हमारा रिश्ता खेलों पर टिका हुआ था लेकिन अब हमारा रिश्ता सम्मान और विश्वास पर टिका है।

मोदी इज द बॉस- अल्बनीज

पीएम मोदी के संबोधन से पहले ऑस्ट्रेलिया के पीएमअल्बनीज (Anthony Albanese) ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- 'मोदी इज द बॉस'। पहली बार यहां ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रधानमंत्री का इतना भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी (PM Modi) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर रिश्तों को और मजबूत करेंगे।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई बड़ी बातें कही। पीएम ने कहा कि हिंद महासागर हमें आपस में जोड़ता है। हमारे यहां त्योहार भले ही अलग-अलग मनाए जाते हैं, लेकिन फिर भी हम दिवाली की रौनक और बैसाखी जैसे त्योहारों से जुड़े हुए हैं।

सिडनी के पास भी लखनऊ नाम की एक जगह है। ऑस्ट्रेलिया में कश्मीर, मालाबार जैसी स्ट्रीट्स से भारत की झलक दिखती है।

आज भारत के पास सामर्थ्य और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत के पास है। दुनियाभर में भारतीय अपना टेलेंट दिखा रहे हैं।

भारतीयों में एक मानवीय स्वभाव मौजूद रहता है। भारत हर संकट में मदद और समाधान के लिए तैयार रहता है। भारत इसके उदाहरण दुनिया के सामने कई बार पेश कर चुका है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत अपने हितों को सभी हितों के साथ जोड़कर देखता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप लगातार बढ़ रही है। जल्द ही दोनों देशों के बीच ट्रेड दोगुना हो जाएगा।

You can share this post!