
शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा, 24 वार्डों में की जीत हासिल

शिमला: शिमला में नगर निगम की मतगणना पूरी हो चुकी है। 34 वार्डों में हुए चुनाव में 24 पर कांग्रेस ने कब्जा कर निगम में अपना बहुमत कायम किया है। नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
यहां मिली कांग्रेस को जीत
नगर परिषद शिमला में @INCIndia की शानदार जीत के लिए सभी नव निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यावाद और आभार।#mcelectionshimla pic.twitter.com/dyXDEjvtgK
— Himachal Congress (@INCHimachal) May 4, 2023
वार्ड नंबर 3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप, वार्ड नंबर 6 टुटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ से कांग्रेस की अनिता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज से कांग्रेस के दलीप थापा, वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा, वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से कांग्रेस की उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा, वार्ड नंबर 14 रामबाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला, वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से कांग्रेस की उमंग बांगा और वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस के अतुल गौतम चुनाव जीते हैं।
वार्ड नंबर 17 बैनमोर से कांग्रेस की शीनम कटारिया, वार्ड नंबर 18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल चुनाव, वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी और वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा चुनाव जीते हैं। वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न शर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया चुनाव जीते हैं। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। वार्ड नंबर 5 समरहिल से माकपा प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर चुनाव जीते हैं।
सीएम सुक्खू ने दी बधाई
I thank the people of Himachal for their historical mandate to @INCHimachal in Shimla Municipal Corporation where elections were held on the party symbol after 10 years. Congress is reaching its highest ever tally in Shimla Muncipal Corporation. This mandate affirms the trust of…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) May 4, 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।