Surya Samachar
add image

तिहाड़ जेल में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी, आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती

news-details

नई दिल्ली: खबर दिल्ली से सामने आ रही है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पहले भी उनकी तबियत बिगड़ी थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से लेकर वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।
 
यह बताया जा रहा है कारण

तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए, जहां उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया।
 
पहले ही केजरीवाल साध चुके हैं निशाना

सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।
 
यह बोले थे दिल्ली के सीएम

उस तानाशाह की एक ही सोच है- सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ 'मैं' में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही खना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।
 
रीढ़ की हड्डी में है तकलीफ

इससे पहले 22 मई को भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। इससे पहले शनिवार को इसी तरह की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उनको दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, वहां से आने के बाद पूर्व मंत्री ने दूसरे डॉक्टर से भी बीमारी को लेकर राय लेने के बाबत जेल प्रशासन को अवगत कराया था।

You can share this post!