Surya Samachar
add image

Wrestler Protest Update: रोहतक पहुंचा महिलाओं का जत्था, बोलीं- ‘बेटियों पर हाथ डाला, चरम पर अहंकार’

news-details

Wrestler Protest Update: दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब पहलवानों ने नई संसद का घेराव करने का फैसला लिया है। 28 मई को लोकतंत्र के मंदिर का किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी जोरों पर हैं।

रोहतक पहुंचा महिलाओं का जत्था

गौरतलब है कि पहलवानों के विवाद में संसद भवन के घेराव को लेकर महिलाओं का जत्था हिसार से रोहतक पहुंचा। जहां महिलाएं सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और केन्द्र सरकार का अहंकार चरम पर है।पहले किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर किया। फिर युवाओं से नौकरी छीनी और अब बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाले जा रहे हैं।

हिसार से दिल्ली तक पैदल मार्च

जानकारी के लिए बता दे हिसार के बास टोल से दिल्ली तक पहलवानों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला गया। शुक्रवार को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत की तरफ से समर्थन दिया गया। उन्होंने कहा कि पहलवान एक महीने से दिल्ली में धरने पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही।

चौबीसी के चबूतरे पर हुई महापंचायत

महम चौबीसी के चबूतरे पर गांव पेटवाड़ से सोनिया दूहन के नेतृत्व में महिलाएं पहुंची थीं। महम सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार ने कहा कि चौबीसी सर्वखाप पंचायत और अन्य पंचायत इन महिलाओं के साथ है। 28 तारीख को संसद का घेराव करेंगे। पंचायत के सचिव रामपाल मास्टर ने कहा सभी पंचायत से बातचीत हो गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जो क्रांति का बिगुल सरकार के खिलाफ और मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ और बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन तेज किया है, उनके सभी पंचायत साथ देगी। साथ ही पंचायत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। प्रदेश और केन्द्र सरकार इस समय अपने अहंकार में चूर है। इस सरकार में किसानों और महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।

You can share this post!