
Albino cobra: महाराष्ट्र में देखा गया दुर्लभ प्रजाति का सांप... अल्बिनो कोबरा नामक इस सांप की यह है खासियत

गढ़चिरौली: दुनिया में वैसे तो सापों की अनेकों प्रजातियां है, जिनमें से ज्यादातर लोगों ने फोटो के माध्यम से ही सही लेकिन देखा जरूर है लेकिन महाराष्ट्र में एक ऐसा दुर्लभ सांप मिला है जिसे शायद ही लोगों ने देखा होगा या फिर उसके बारे में जानते होंगे। जी हां, दरअसल, जिस सांप के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम अल्बिनो कोबरा (rare albino cobra)बताया जा रहा है।
सफेद रंग का होता है अल्बिनो कोबरा
दावे के साथ कहा जा सकता है कि हम में से ज्यादातर लोगों ने यह सांप नहीं देखा होगा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा स्थित एक राइस मिल के कमरे में यह दुर्लभ सांप छिपा मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि यह अनोखा सांप बहुत कम दिखाई देता है। आम तौर पर कोबरा सांप का रंग गेहूआं या काला होता है लेकिन इस सांप की एक और खास बात है कि यह रंग में सफेद होता है।
दुर्लभ सांप देख सर्प विशेषज्ञ भी हुए दंग
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में स्थित एक राइस मिल में कोबरा होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिसवाले अपने साथ सर्प विशेषज्ञ नईम शेख को लेकर पहुंचे।जब नईम खान ने सांप का रेस्क्यू किया और देखातो वे भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि व्हाइट अल्बिनो कोबरा की यह दुर्लभ प्रजाति शायद ही दिखाई देती है।
आमतौर पर अविकसित होते हैं एल्बिनो कोबरा
नईम शेख ने इस सांप के बारे में कई अहम जानकारियां दी जिनके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते थे। खान ने ये भी बताया कि ये विशेष प्रजातियां आमतौर पर अविकसित होती हैं, लेकिन दिलचस्प बता यह है कि रेस्क्यू किया गया एल्बिनो कोबरा पूरी तरह से विकसित था। सांप की त्वचा ऐल्बिनिज्म नामक बीमारी के कारण सफेद हो जाती है। सांपों में यह काफी दुर्लभ है। नईम शेख बताते हैं कि प्राकृतिक आवास में कमी के कारण कोबरा शहरों और गांवों में देखे जाने लगे हैं।