
शैलेश लोढ़ा को नहीं मिला पेमेंट? तारक मेहता के मेकर्स बोले पेपर्स पर साइन करें तब मिलेगी फीस

नई दिल्ली: सोनी के सब टीवी चैनल पर प्रसारित तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से नया विवाद का मामला सामने आया है। इस पॉपुलर कॉमेडी शो में तारक मेहता का किरदार निभा चुके शैलेश लोढ़ा और प्रोड्यूसर आसित मोदी के बीच एक बार फिर मन-मुटाव की खबरे सामने आ रही है। इस बार मामला पैसों का बताया जा रहा है।
सोनी टीवी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 सालों से दर्शकों को खूब हंसा रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस कॉमेडी शो के सेट से कई सारी ऐसी खबरें आईं जिससे इसके दर्शकों को बिल्कुल भी खुश नहीं किया। पहले तो शो से दया बेन यानि दिशा वकानी गायब हुईं। जिन्हें अब लगभग 5 सालों का लंबा वक्त गुजर गया है। लेकिन अभी तक शो में उनकी वापसी नहीं हुई है। जबकि सोढ़ी, ट्प्पू, अंजली मेहता का किरदार निभाने वाले कलाकार भी शो को बाएं-बाएं कर चुके हैं। इस शो में विवाद तब हुआ जब पिछले साल शैलेष लोढ़ा ने प्रोड्यूसर आसित मोदी से मन-मुटाव के बाद शो की शूटिंग बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने शो को ऑफिशियली छोड़ दिया था। लेकिन अब एक बार फिर दोनों के बीच विवाद की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार मामला पेमेंट का है।
शैलेश लोढ़ा को नहीं मिला पेमेंट ?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में छाया हुआ है। इस शो ने अपने कंटेट से लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके मुख्य किरदारों में से एक शैलेश लोढ़ा ने छह महीने पहले छोड़ा दिया। जिसके बाद खबर आ रही है कि मेकर्स ने उन्हें करीब एक साल का पेमेंट नहीं दिया है। इस खबर के बाद अब शो के मेकर्स का रिएक्शन सामने आया है।
मेकर्स ने दिया रिएक्शन
तारक मेहता शो के प्रोजेक्ट हेड सुहेल रमानी का इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया ये बात पूरी तरह से गलत है। उल्ट उन्होंने शैलेश लोढ़ा पेपर साइन नहीं करने के आरोप लगा दिए। सुहेल रमानी ने कहा कि उन्हें कई बार पेमेंट लेने के लिए कॉल किया गया लेकिन वो नहीं आएं। रमानी ने बताया कि उन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के लिए पेपर साइन करने होंगे। इसके बाद उन्हें उनका पेमेंट मिल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शैलेश ने अचानक शो छोड़ दियाथा।उन्होंने नही कोई नोटिस दिया और न ही किसी को इस बारे में बताया। जिसकी वजह से शो के मेकर्स और उनके बीच विवाद हो हुआ।
बता दें तारक मेहता शो कि पहली अंजली मेहता यानी नेहा मेहता ने भी पेमेंट न मिलने की बात कही थी। शो छोड़ने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि उन्हें शो के मेकर्स ने पिछले 6 महीनें का पेमेंट नही दिया है।