Surya Samachar
add image

Silver Gold Price: सोने में जबरदस्त गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए ताजा रेट

news-details

Silver Gold Price: साल 2023 के पहले महीने जनवरी में जहां तापमान कम और ज्यादा हो रहा है। वहीं सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Rate) में दाम कम और ज्यादा हो रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं। जनवरी महीने में कई बार सोने और चांदी में गिरावट और उछाल देखा गया है।

बीते दो दिनों से सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी 68 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक है। 24 कैरेट के सोने की बात करें तो 10 ग्राम सोने की कीमत 57,062 रुपए है जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 68350 रुपए है। वहीं सोने की कीमत 57,420 पहुंच गई है।

सोने के दामों में गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम घटकर 56,834 रुपए, 916 शुद्धता वाला 52,269 रुपए और 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42,797 रुपए पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 33,381 रुपए में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 68,350 रुपए की हो गई। बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57,138 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

यहां चेक करें रेट

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार (Centra Government) द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

You can share this post!