
‘पठान’के बाद शाहरुख की अपकमिंग फिल्म का फैंस को इंतजार, ‘जवान’में लंबे बालों में दिखा एक्टर का लुक

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी जिसने एक सप्ताह में कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस उनकी मूवी का जमकर आनंद ले रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दे दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म जवान जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है। जिसमें एक्टर का लुक सामने आया है।
साल 2023 में फिल्मी फैंस को शाहरुख खान की कई सारी मूवीज देखने को मिलेगी। जनवरी में रिलीज हुई पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाए हुई है। कंट्रोवर्सी के बावजूद पठान मूवी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म को शानदार सफलता मिली है। इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, नयनतारा, और विजय सेतपुति स्टारर फिल्म ‘जवान’में शाहरुख के लुक के पहली झलक सामने आई है। यह एटली की मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट में से एक है जिसके पोस्टर और टीजर को खूब तारीफ मिल चुकी है।
शाहरुख का जवान लुक
पठान के बाद फैंस शाहरुख खान की अपकिमंग मूवी जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो अपने चहते एक्टर को बैक टू बैक फिल्म में देखने के लिए काफी उत्सुक है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शाहरुख कई सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। उन्होंने पठान फिल्म से अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया। अब ऐसी ही उम्मीद फैंस उनकी अगली फिल्म ‘जवान’से भी कर रहे हैं।
‘जवान’का पोस्टर और टीजर पहले ही लॉच हो चुका है। जिसमें शाहरुख के चेहरे पर पट्टियां बंधी हुईं नजर आईं थी। वहीं फिल्म के प्रमोशनल पोस्टर्स में भी शाहरुख का यही लुक नजर आया था। लेकिन अब उनका जो लुक सामने आया है उसमें शाहरुख लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। बता दें यह एक पैन इंडिया फिल्म हैपांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में इसी साल दुनिया भर के सिनेमाघरों में2 जून, 2023 कोरिलीज की जाएगी।