Surya Samachar
add image

UP Electricity Strike: लखनऊ समेत कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप, ऊर्जा मंत्री ने दी हड़तालियों को चेतावनी

news-details

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से राज्य की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राजधानी लखनऊ,कानपुर, आगरा, देवरिया, शामली, अमेठी, प्रयागराज समेत कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप है। कई जगहों पर बिजली कटने से उद्योग और छोटे कारखाने का काम ठप हो गया है।
 
पूर्व डिप्टी सीएम के आवास में बिजली गुल
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर बिजली गुल है। योगी सरकार में पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सरकारी आवास पर भी बिजली ठप रही। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन, कुलपति का आवास, शिक्षकों के आवास, लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल, निशातगंज, न्यू हैदराबाद, ओल्ड हैदराबाद, बाबूगंज तमाम जगहों पर बिजली की कटौती से लोग काफी परेशान हैं।
 
दस हजार से अधिक परिवार प्रभावित
 
यूपी में बिजली आपूर्ति के ठप होने से लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के करीब दस हजार विद्युत उपभोक्ता परिवार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। जिसका मतलब प्रदेश की 50,000 से अधिक की आबादी बिजली आपूर्ति ना होने से प्रभावित हुई है। 
 
शुक्रवार को ललितपुर में बिजली कटने से लोग काफी परेशान नजर आएं। बारिश और आंधी के चलते 132 केवी रोड़ा विद्युत उपकेंद्र से बिजली गुल हो गई। कई जगह तार टूटने और फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। 22 घंटे बाद भी शनिवार दोपहर 12 बजे तक शहर और उपकेंद्र से जुड़े 250 गांवों में बिजली नहीं आई। 
 
ऊर्जा मंत्री की हड़तालियों को चेतावनी 

उत्तर-प्रदेश के ऊर्ज मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि, लाइन में फॉल्ट करने वालों और सप्लाई बाधित करने वालों को आकाश-पाताल से खोजकर निकाला जाएगा। उन सभी पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उर्जा मंत्री ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर रासुका लगाने की भी चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, प्रदेश में बिजली आपूर्ति नियंत्रण में है। 

अभियंता संघ के उपाध्यक्ष ने रखा अपना पक्ष 

वहीं इस मामले पर मध्यांचल अभियंता संघ के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि, किसी भी बिजली कर्मचारी ने कार्य में बाधा नहीं डाला है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के बयान पर कहा कि, उनकी बात में कोई सच्चाई नहीं है। सारे बिजली कर्मी हड़ताल में व्यस्त हैं, उनके पास इतना समय नहीं की वो लाइन में बाधा डालें। रणवीर सिंह ने  कहा कि बिजली की लाइनें खुद डिस्टर्ब होती रहती है, शायद ऊर्जा मंत्री को जानकारी का अभाव है।

You can share this post!