
Ind vs NZ 3rd ODI LIVE: गिल के बाद कप्तान रोहित शर्मा की फिफ्टी, कीवी गेंदबाजों की धुलाई जारी

Ind vs NZ 3rd ODI LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कीवी कप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) का यह फैसला अब तक गलत साबित हुआ। भारत के दोनों ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) धमाकेदार शुरूआत देने में कामयाब रहे।
दोनों ओपनर ने जमाई फिफ्टी
भारत ने अब तक 15 ओवर में बिना विकेट खोए 128 रन बना लिए हैं। भारत के दोनों ओपनर कीवी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। पहले ओपनर शुभमन गिल(Shubman Gill Fifty)ने अपना पचासा पूरा किया और उसके बाद रोहित शर्मा(Rohit Sharma Fifty)अपने पूरे रंग में दिखे और मिचेल सेंटनर(Mitchell Santner)के ओवर में लगातार दो गगनचुंबी छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की।
12.4 ओवर में बनाए 100 रन
कप्तान रोहित शर्मा 51 गेंदों में 72 रन 8 चौके और 5 छक्के लगातार खेल रहे हैं। दूसरी ओर ओपनर शुभमन गिल 45 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल ने अब तक 9 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।टीम इंडिया ने अपने 100 रन 12.4 ओवर में पूरे किए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (WK), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक.
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (WK/C), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर