Surya Samachar
add image

Horoscope Febuary 2023: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए फरवरी का महीना, इन राशियों के चमकेंगे सितारे

news-details

Horoscope Febuary 2023: साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी (Febuary 2023) कई अवसरों से भरा हुआ है। अगर आप कोई शुभ काम करने के लिए शुभ समय का इंतज़ार कर रहे हैं,तो यह ख़बर आपको आपकी राशि के अनुसार सही समय चुनने में मदद करेगी। फरवरी का महीना कई मायनों में 2023 की शुभ शुरुआत की तरह माना जा सकता है। 2023 का फरवरी, पहला ऐसा महीना है जिसमें मंगल ग्रह और बुध ग्रह आगे आकर पूर्ण रूप से कार्य करेंगे।

फरवरी में ग्रह करेंगे परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, फरवरी का महीना ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। फरवरी महीने में इन तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है।13 फरवरी 2023से ग्रहों के राजा सूर्य सोमवार को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

वहीं, बुध ग्रह7 फरवरी 2023, यानि मंगलवार को सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर, 27 फरवरी तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसी के साथ शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023, बुधवार को रात 8 बजकर 12 मिनट पर लग्न राशि मीन में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं फरवरी महीने में होने वाले ग्रह (Astrology) परिवर्तन का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह मिलाजुला रहने वाला है। माह की शुरुआत चिंताओं से शुरू होने वाली है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। अचानक से आने वाले बड़े खर्च आपकी चिंता का कारण बनेंगे। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए छोटी-मोटी परेशानियों को अगर नजरंदाज कर दिया जाए तो कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहने वाला है। उन्हें इस माह मेहनत का उम्मीद से कहीं ज्यादा फल मिलेगा। अगर आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको माह के प्रांरभ में कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत में कर्क राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (Astrology) अपने सीनियर और जूनियर से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा ख़राब रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने का पूर्वार्ध गुडलक लिए हुए है। फरवरी महीने की शुरुआत में आपको सौभाग्य और स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य की तारीफ करते नजर आएंगे। इस महीने आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कमीशन पर काम करने वालों को टारगेट पूरा करने को लेकर चिंता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि

सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को यदि छोड़ दें तो तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना पूरी तरह से अनकूल रहने वाला है। माह की शुरुआत में ही आपको सुख-संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आपने पहले किसी योजना में धन निवेश किया है तो आपको उसका लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को फरवरी के महीने में इस सूत्र का हमेशा ध्यान रखना होगा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इस माह आपको अपने जीवन से जुड़े किसी भी क्षेत्र में खूब सोच-समझकर कदम उठाने कीआवश्यकता रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है।  इस महीने आपको अपने करियर और कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। महीने की शुरुआत से ही आपको अपने धन का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को फरवरी के महीने में किसी भी चीज की अति करने से बचना चाहिए। साथ-साथ सेहत और संबंध न बिगड़ने पाये इसका भी पूरा ख्याल रखना होगा।प्रेम या वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर करने से बचना होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की फरवरी महीने की शुरुआत कुछ चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। साथ ही साथ सेहत भी नरम रह सकती है। ऐसे में आपको “हारिये न हिम्मत, बिसारिए न राम” की कहावत को याद रखना होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना खुशियां और बड़ी उपलब्धियां लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। उनको रोजगार के नए अवसर मिल सकते है, इस महीने उनके रुके हुए काम भी होंगे पुरे वही, इन राशि के जातको के लिए ये महीना उत्साहो से भरा होगा।

 

You can share this post!