Surya Samachar
add image

Holi 2023 Zodiac: होली खेलने के लिए अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग, धन धान्य में होगी अपार वृद्धि

news-details

Holi 2023 Zodiac: देश में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। आज छोटी होली का पर्व यानि होलिका दहन मनाया जा रहा है। देशभर में होलिका की पूजा की जा रही है और उसके बाद होली का दहन किया जाएगा। बुधवार को देश में बड़ी होली यानि रंगों की होली मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप चाहे तो राशि के अनुसार रंगों का चुनाव कर सकते हैं। जिसके आपकी राशि पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और आपके यश, वैभव, धन-धान्य और समृद्धि में अपार वृद्धि होगी।

होली 2023 को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि, होली के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करके इससे होली खेलें तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे में होली के दिन राशि के अनुसार किन रंगों का चुनाव करें और कैसे होली खेलें।

मेष राशि

मेष राशि वाले को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। मेष राशि के जातक इस होली पर लाल रंग के गुलाल से होली खेल सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में मंगल देव का रंग लाल है। मेष राशि के जातकों के लिए रंग काफी लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक हरे या गुलाबी रंग से होली खेल सकते हैं। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातकों के लिए यह रंग शुभ रहेगा। इस रंग से होली खेलने पर यश में वृद्धि होगी।  

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह होली शुभ रहने वाली है। मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। ऐसे में हरा रंग इस राशि के लिए लाभदायक होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव का सफेद रंग है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से करियर में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। उन्हें लाल के अलावा पीला रंग पसंद है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए पीले या लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के जातकों को हरे या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। कन्या राशि के जातकों के लिए यह रंग शुभ माना जाता है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस राशि के जातक नीला, गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर परिवार में शांति आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में इस राशि के जातक लाल के अलावा महरूम और बैंगनी रंग से होली खेल सकते हैं। इस होली पर इस राशि के जातकों के लिए यही शुभ रंग माना गया है।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातक पीले या फिर लाल रंग से खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला जैसे रंगों से होली खेल सकते हैं। नीला और काला रंग भगवान शनि देव को बहुत पसंद है।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला, पीला, नारंगी आदि रंगों से खेल सकते हैं। लेकिन लाल रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीला या फिर हरा रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुभ लाभ मिलेगा।

You can share this post!