Surya Samachar
add image

शराब न पीने वाले भी हो जाए सावधान, लिवर डैमेज का हो सकता है खतरा, ऐसे रखें अपना ख्याल

news-details

नई दिल्ली: शराब के अत्य़धिक सेवन से हमारे शरीर को कई बीमारियों का खतरा होता है। कुछ लोग शराब पीने के इतने आदि होते हैं कि वो रात-दिन इसके नशे में डूबे होते हैं। शराब की लत ने लाखों लोगो के घर उजाड़ दिए और तमाम जिंदगी को निगल गई। फिर भी शराब का क्रेज और इसकी लत लोगो से नहीं छूटती है। शराब की आदत का सबसे बुरा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। जिसकी वजह से इंसान की जान तक चली जाती है। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि शराब न पीने वालों लोगो में भी लिवर खराब होने का खतरा होता है।
 
हम अक्सर पढ़ते और सुनते हैं कि शराब के सेवन से ही हमारा लिवर खराब होता है। जिसकी वजह से हमें गंभीर बीमारियां हो जाती है जिससे हमारी मौत तक हो सकती है। डॉक्टर्स भी लिवर खराब होने की वजह शराब की लत को ही बताते हैं। अधिकतम मामलों में देखा भी बिल्कुल ऐसा ही गया है कि अगर किसी का लिवर खराब हो जाता है तो इसके पीछे की वजह शराब की बुरी आदत होती है। लेकिन अब एक हैरान करने वाले नया शोध सामने आया है। जिसके अनुसार शराब ना पीने वाले का भी लिवर डैमेज हो सकता है।

खराब लाइफस्टाइल से लिवर पर बुरा असर
आजकल कि इस भागदौड़ भरी दुनिया में लोगो की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गई है। लोगो के पास ना तो अपने लिए समय है और ना ही अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए। खराब खान-पान और फास्ट फूड के अधिक सेवन से लोगो के हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। इस नए शोध के अनुसार, मौजूदा खराब लाइफस्टाइल और बुरी आदतें लिवर से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इनमें नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर रोग, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस ए, लिवर कैंसर और लिवर सिरोसिस शामिल हैं।
 
इन चीजों का करें सेवन
ऐसे में लिवर की गंभीर बीमारियों से खुद को बचाना बेहद जरुरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम के साथ संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। इन चीजों का सेवन करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।
 
हल्दी: हल्दी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इमसें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। हल्दी लीवर को ठीक करने में बेहद कारगर साबित होती है। यह गॉल ब्लैडर की कार्यप्रणाली को भी ठीक करता है। रोज रात को सोते समय हल्दी वाला दूध लेने से आपका लिवर हेल्दी रहेगा।
 
आंवला: आंवला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। आंवले का सेवन जूस, चटनी, अचार और मुरब्बे के रूप में किया जा सकता है। आंवला खाने से फैटी लिवर की समस्या में जल्दी फायदा मिलता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

लहसुन: लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी और गुणकाणी बताया गया है। यह सबसे शक्तिशाली लिवर डिटॉक्स में से एक माना जाता है। लहसुन में सेलेनियम मौजूद होता है जो लिवर को शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। यह फैटी लिवर की परेशानी में काफी लाभकारी होता है। साथ ही पेट की अन्य बीमारियों के लिए भी कारगर साबित होता है।
 

You can share this post!