Surya Samachar
add image

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू, यह हो सकती हैं घोषणाएं

news-details

शिमला: आज हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र है। आज हिमाचल की सुक्खू सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। अब से कुछ देर पहले ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा पहुंचे हैं। 
 
 
बजट में यह हो सकता है शामिल

इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का यह बजट करीब 55 से 60 हजार करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है।
 
भाजपा कर रही है विरोध

भाजपा विधायक काले बिल्ले लगाकर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इलेक्ट्रिक गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री कुछ देर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर अपना भाषण शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री सत्ता संभालने के बाद पिछली जयराम सरकार को आर्थिक बदहाली के लिए लगातार जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। 
 
यह कदम उठा सकती है सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंच गए हैं। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं।

You can share this post!