
America Firing:गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर दहल उठा अमेरिका, 9 लोगों की मौके पर मौत

America Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से अमेरिका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। दरअसल, सोमवार को अमेरिका में दो अलग-अलग शहरों में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के दो शहरों कैलिफोर्निया और आयोवा में गोलीबारी की घटना सामने आई हैं। जिसमें 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया के हॉफ मून बे शहर में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस फायरिंग में 7 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गोलीबारी की एक और घटना आयोवा के एक स्कूल में भी सामने आई। जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के दो शहरों में गोलीबारी की घटना सामने आई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के अंदर ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। हाफ मून बे शहर सैन फ्रांसिस्को से करीब 28 मील (45 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है।
इससे पहले भी अमेरिका में कई गोलीबारी की घटना हो चुकी है। जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हुई है। अमेरिका पुलिस का कहना है कि लगातार मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी पहलूओं से पर्दा उठ जाएगा।