
IPL 2023MS Dhoni: आईपीएल संन्यास पर धोनी का बयान, 'CSK के साथ बना रहूंगा...अभी 7-8 महीने बाकी'

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपनी जगह पक्की कर ली। मंगलवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 15 रनों से हरा दिया। इस सीजन को महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आखिरी आईपीएल (IPL 2023) सीजन कहा जा रहा है।मैच के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया।
अभी 7-8 महीने का वक्त- धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि अभी 7-8 महीने का समय पड़ा है। अभी से सिरदर्द करने की आवश्यकता नहीं है। मैं चेन्नई (CSK) के साथ जुड़ा रहूंगा चाहे खिलाड़ी के तौर पर या किसी और रूप में। मैच के बाद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा- हम विकेट गंवाते रहे। धोनी दूसरी ओर गेंदबाजी में बदलाव करते रहे।
वहीं, कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा था कि क्या चेन्नई के दर्शक आपको फिर यहां देखेंगे, तो धोनी बोले कि आप ये पूछना चाह रहे हैं कि क्या मैं यहां फिर खेलूंगा या नहीं? उसके बाद भोगले ने धोनी से सवाल पूछा क्या चेपॉक में अगले सीजन में खेलने के लिए लौटेंगे? धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए 7-8 महीने हैं।
चेन्नई के कप्तान धोनी ने कहा कि चाहे मैं बतौर खिलाड़ी रहूं या किसी और रूप में उनके साथ रहूं, फिलहाल मैं ये नहीं जानता। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं (CSK) के साथ बना रहूंगा। मैं जनवरी से ही घर से बाहर हूं। मार्च में मैंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। अब (IPL) का मिनी ऑक्शन दिसंबर में है। अभी इसमें समय है।