
Halwa Ceremony: बजट से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी? जानिए इसके पीछे की कहानी

Halwa Ceremony: देश का हर साल आम बजट (Budget 2023) 1 फरवरी को पेश किया जाता है। आम बजट संसद भवन (Parliament) में देश का वित्त मंत्री (Finance Minister) पेश करता है। बजट से पहले प्रत्येक वर्ष 'हलवा' रस्म (Halwa Ceremony) निभाई जाती है। साल 2023 के बजट की ये रस्म आज यानी 26 जनवरी (26 January) की शाम को निभाई गई। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman), केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किशनराव कराड और वित्त मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्रालय में बनाया गया हलवा
बता दे कि, हलवा रस्म के दौरान परंपरा अनुसार वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) में हलवा बनाया जाता है। यह हलवा वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारयों में बांटा जाता है। मुंह मीठा करने के बाद सभी कर्मचारी बजट के काम में जुट जाते हैं। ये रस्म हर साल निभाई जाती है लेकिन, साल 2022 में कोविड के कारण इस रस्म को नहीं निभाया गया था।
बजट सत्र का कार्यक्रम
आपको बता दें कि, साल 2023 का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र (Budget Session 2023) के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajyasabha) की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पूरे बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक रहेगा। करीब एक महीने की छुट्टियों के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा।