
रमजान पर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, यह मिलेगी सुविधा

काजल सिंह
पटना: रमजान का महीना शुरु होने वाला है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान पुरे एक महीने तक चलता है। इस्लामिक समाज के लोगों को रमजान के महीने का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते है। चांद को दिखने के साथ ही रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो जाती है और इस्लामिक समाज के लोग पुरे महीने रोजे रखते हैं। रमजान के महीने को इबादत का महीना भी कहा जाता है।
यह होगी सुविधा
बिहार सरकार ने रमजान के मौके पर इस्लामिक कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने रमजान के महीने में जो मुस्लिम कर्मचारी और अधिकारियों के लिए रमजान के महीने में ऑफिस के समय में बदलाव कर दिया है।
यह लगाए जा रहे हैं कयास
सरकार के नए आदेश के मुताबिक इस्लामिक कर्मचारी एक घंटे पहले ऑफिस आकर एक घंटे पहले ऑफिस से घर जा सकेंगे। इससे उन्हें रोजा खोलने में सहूलियत होगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने इस दांव को इस्लामिक वोट के एक बड़ी कोशिश की हो।