Surya Samachar
add image

अनार में मौजूद अच्छी सेहत बनाने के गुण , हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद

news-details

लेखक- शिल्पा गांधी 

नई दिल्ली: अनार सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिंस, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। अनार में कैलोरी और वसा कम होते हैं, लेकिन फाइबर, विटामिन और खनिज उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा ये माइंड को काफी एक्टिव रखता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अनार का सेवन हर रोज सुबह नाश्ते में करने से हार्ट स्वस्थ रहता है।

 

कई गंभीर बीमारियों से बचाता है अनार

अनार में कई खूबियां मौजूद होती हैं। यह एक बहुत ही पॉवरफुल एंटी-एथेरोजेनिक एजेंट है, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह जैसे रोगों से लड़ने के लिए डॉक्टर्स अनार या अनार के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। ये दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ब्लड वैसल्स को ब्लॉक होने से भी रोकते हैं। अनार में फाइबर और पॉलीफेनोल पाए जाते हैं जो वजन घटाने में काफी मददगार साबित होते हैं। साथ ही ये पाचन क्रिया में भी सुधार करता है। अनार खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

 

अनार में मौजूद तत्व---

·अनार में कैलोरी कम होती है

·अनार मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

·भूख और हार्मोन को नियंत्रित करता है

·पोषक तत्वों से भरपूर

·फाइबर से भरपूर

·एंटीऑक्सीडेंट में उच्च

 

ऐसे करें अनार का सेवन---

 

•   भोजन के बीच में आधा कप अनार के दाने नाश्ते के रूप में लें।

•   फलों और सब्जियों के साथ अनार को सलाद में शामिल करें।

•   अपने दही में मुट्ठी भर अनार के दाने छिड़कें।

•    अनार का जूस निकाल कर इसका सेवन करें।

You can share this post!