Surya Samachar
add image

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, बोली करवा सकता था हत्या

news-details

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। आज रेसलर विनेश फोगाट ने एक और बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहले शिकायत करती तो वो उनकी हत्या तक करवा सकते थे। इसलिए उन्होंने पहले यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज नहीं उठाई।

न्याय की लड़ाई लंबी- विनेश फोगाट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से पहलवानों का प्रोटेस्ट चल रहा है। इसपर रेसलर विनेश फोगाट ने एक न्यूज पेपर में आर्टिकल लिखा है जिसमें उन्होंने अपने धरने प्रदर्शन के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा इंसाफ की लड़ाई काफी मुश्किल है। इसमें वक्त लगता है, ऐसा लगता है कि हम पिछले एक महीने से नहीं बल्कि एक साल से जंतर-मंतर पर हैं। ऐसा लगता है कि न्याय के लिए हमारी लड़ाई हमेशा से जारी है। उन्होंने आगे लिखा कि वो इन सबसे परेशान नहीं होती हैं, क्योंकि ये सब न्याय की लड़ाई का ही हिस्सा है।

सब छलावा है- विनेश फोगाट

इस आर्टिकल में विनेश ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का जिक्र भी किया है। उन्होंने लिखा 1 नाबालिग सहित 7 महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। इसके बावजूद कुछ भी नहीं हुआ। सच कहूं तो, जब हमने जनवरी में महिला पहलवानों पर हुए यौन उत्पीड़न और महासंघ में कुप्रबंधन के बारे में बोलने का फैसला किया, तो हमें विश्वास था कि हमारी आवाज को सुना जाएगा। जब  खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया था, तब ये यकीन और बढ़ गया, लेकिन अब हम जानते हैं कि ये सिर्फ एक छलावा था।

न्याय नहीं तो मेडल का क्या मतलब ?

इस दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि अगर आप न्याय के लिए नहीं लड़ सकते तो आपके गले में पदकों का क्या मतलब है? गौरतलब है कि रेससर्स यौन उत्पड़ीन मामले में बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जुबानी जंग जारी है। 

You can share this post!