Surya Samachar
add image

IPL 2023: नवीन उल हक पर बन रहे मीम्स, मुंबई ने शेयर की स्वीट मैंगों की तस्वीरें

news-details

नई दिल्ली: आईपीएल 16 के दूसरे क्वॉलीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम पहुंच गई है। बुधवार को हुए मैच में उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रनों के अंतर से हराया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उलहक को निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर आम के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

नवीन उलहक पर बन रहे मीम्स

इंडियन प्रीमियर लीग को जल्द ही अपना अगला चैंपियन मिलने वाला है। 26 तारीख को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्लॉलीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। 2 हार के साथ शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त वापसी की। लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। जिसके बाद लखनऊ के गेंदबाज नवीन उलहक के ऊपर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स बन रहे हैं।

मुंबई ने शेयर की स्वीट मैंगों की तस्वीरें

लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के बाद मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो महात्मा गांधी के तीन बंदर वाले संदेश यानी बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो वाले पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई टीम द्वारा  शेयर की गईं इन तस्वीरों पर नवीन उलहक को ट्रोल किया जा रहा है।

कोहली और नवीन में हुई थी भिड़ंत

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच हुआ वो मुकाबला तो आपको याद ही होगा। जिसमें विराट कोहली और नवीन उल हक मैच के दौरान एक दूसरे से भिड़ गए थे। इसके बाद लखनऊ के मेंटार गौतम गंभीर और कोहली के बीच भी बहस हो गई थी। उसी मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर नवीन उल हक को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। आम की तस्वीरें शेयर करके नवीन पर निशाना साधा जा रहा है।

You can share this post!