
भाई की शादी में ठुमके डिप्टी CM, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

-सिमरन त्यागी
गुरुग्रामः जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शाही शादी धूमधाम से हुई। भाई की शादी में हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने भी ठुमके लगाते नजर आए। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही राज्य सरकार के और भी मंत्रीयों ने शादी समारोह में शिरकत की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव भी पहुंचे
दिग्विजय की शाही शादी में हरियाणा के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों जैसे- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने समारोह में शिरकत की और वर वधु को आशीर्वाद दिया। सभी आए महमानों का दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला ने स्वागत किया।
डिप्टी CM का डांस करते हुए का वीडियो आया सामने
इस बीच सोशल मीडिया पर हरियाणा के उपमुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डिप्टी CM ढोल की थाप पर थिरकते हुए नजर आ रहे है। वीडियो बारात निकलने के वक्त का है। दिग्विजय की बरात दिल्ली में उनके असोला फार्महाउस से निकली थी।
23 मार्च को आयोजित होगा रिसेप्शन
दिग्विजय चौटाला का रिसेप्शन 23 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की आस लगाई जा रही हैं। साथ ही दिग्विजय ने सलमान खान, संजय दत्त, गायक कैलाश खेर, हनी सिंह जैसे बॉलीवुड की बड़ी हंसतियों को भी आमंत्रित किया है।