
Alia Bhatt 30th Birthday: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’तक जानिए कैसा रहा आलिया का फिल्मी सफर

लेखक- शिल्पा गांधी
मुंबई: बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट एक फिल्मी परिवार से ताल्लुख रखती हैं। उनके पिता महेश भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। आलिया की मां सोनी राजदान भी अभिनेत्री और निर्देशक हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट भी एक्टर और फिल्म निर्माता हैं।
मेरी परवरिश जमीन से जुड़ी रही-आलिया
आलिया भट्ट ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की थी, लेकिन उन्होंने 12वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। अभिनय के लिए अपने बचपन के बारे में बताते हुए, आलिया भट्ट ने एक बार कहा था, “मेरी परवरिश जमीन से जुड़ी रही, लेकिन किसी को इसपर भरोसा नहीं होगा, क्योंकि मैं महेश भट्ट की बेटी हूं’’
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया डेब्यू
साल 1999 के थ्रिलर संघर्ष में एक बच्चे के रूप में अभिनय करने के बाद, उन्होंने करण जौहर के टीन ड्रामा स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई थी। उस फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।ये आलिया की पहली फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद से ही आलिया को प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई थी।
इसके बाद उन्होंने रोड ड्रामा हाईवे (2014) में अपहरण पीड़ित की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता। आलिया को उड़ता पंजाब (2016), राज़ी (2018) और गली बॉय (2019) में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखी थी रणबीर-आलिया की जोड़ी
आलिया की आखिरी मूवी 'ब्रह्मास्त्र'पिछले साल रिलीज हुई थी। जिसे अयान मुखर्जी ने बनाया था। इस फिल्म में आलिया ने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'ब्रह्मास्त्र'ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया था।
स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों का शौक
फिल्मों में अभिनय के अलावा भट्ट फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों का बेहद शौक हैं। इस शौक के चलते उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश मैटरनिटी कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया था। हाल ही में आलिया ने अपना खुद का वेंचर भी शुरू किया है। उन्होंने नायका जैसे स्टार्टअप्स में अपने प्रारंभिक निवेश के माध्यम से एक निवेशक की भूमिका निभाई। आलिया ने अपने निवेश का दायरा बढ़ाया और कानपुर स्थित बायोमटेरियल स्टार्टअप फूल का समर्थन किया है।
आलिया की सासू मां ने किया बर्थडे विश
आलिया ने पिछले साल अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी और उन्हें एक बेटी भी हुई जिसका नाम राहा है। मां बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। इस मौके पर नीतू कपूर ने भी अपनी बहू को विश किया। उन्होने आलिया की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा "हैप्पी बर्थडे बहुरानी..ओनली लव एन मोर लव"। पूजा भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेता को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हुए कुछ तस्वीरें भी दिखाई। उन्होंने आलिया भट्ट के जन्मदिन को 'अंतर्राष्ट्रीय आलिया भट्ट दिवस' के रूप में भी घोषित किया। आलिया एक अच्छी एक्ट्रेस, एंटरप्रेन्योर, मां, बेटी और पत्नी हैं।