
ड्रामा क्वीन राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

मुंबई: ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सावंत की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले शादी के विवाद में फंसी राखी सावंत अब एक और नए विवाद में फंस गई हैं। दरअसल में शर्लिन चोपड़ा विवाद में उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।
अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ़्तार किया।
— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)
कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। @aajtak @ZeeNews @News18India @NewsNationTV @TNNavbharat @TOIIndiaNews @ANI
यह लगा है राखी पर आरोप
राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया थी। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।
शर्लिन ने की मामले की पुष्टि
राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, 'ब्रेकिंग न्यूज... अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है।
शादी की बजह से पहले से हैं मुश्किल में राखी
अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली।